
अपनी आवाज के दम पर सिंगिंग के क्षेत्र में नाम कमाने वाले हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया ने गुरुग्राम में 14 जुलाई 2025 को हुए जानलेवा हमले के बाद पहली बार न्यूज 18 इंडिया के साथ बात की. इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने हमले की गहन जांच की मांग की और कहा कि सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेने वालों की सच्चाई सामने आनी चाहिए. राहुल ने बताया कि हमले की रात 10:30 बजे, जब वह पुलिस थाने में मौजूद थे, उनके पास 5 करोड़ रुपये की उगाही के साथ धमकी भरा कॉल आया. इस कॉल ने मामले की गंभीरता को और उजागर किया.
अगर दीपक को…
राहुल ने दीपक नांदल के साथ किसी भी वित्तीय लेन-देन से इनकार किया. उन्होंने कहा कि दीपक ने उनके साथ पहले काम किया था, लेकिन पिछले तीन साल से कोई संपर्क नहीं है. राहुल ने सवाल उठाया कि अगर दीपक का कोई बकाया होता तो वह उनसे सीधे संपर्क करता. उन्होंने पुलिस से मांग की कि यह जांच हो कि धमकी दीपक ने दी या किसी ने उसके नाम का दुरुपयोग किया. राहुल ने यह भी खुलासा किया कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिली थीं, जिनकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज की थी.
