
सीबीएसई ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है. CBSE बोर्ड ने स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है ताकि हर बच्चे पर नजर रखी जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. यह नया नियम हर स्कूल के लिए लागू होगा जो बच्चों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है.
CCTV In School: कहां-कहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे?
CBSE ने स्कूलों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाई रेजोल्यूशन ऑडियो-विजुअल सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है.ये कैमरे स्कूल के गेट,कक्षाएं, गलियारे, सीढ़ियां, लाइब्रेरी, लैब, कैंटीन, स्टोर रूम और खेल के मैदान जैसे हर जरूरी जगह पर लगाए जाएंगे. हालांकि बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए टॉयलेट और वॉशरूम को इस नियम से बाहर रखा गया है.इससे स्कूल में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अनहोनी को समय रहते रोका जा सकेगा.
